1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. अस्पताल में भर्ती है रेप के आरोप में गिरफ्तार स्वामी चिन्मयानंद, डॉक्टर बोले- कोई गंभीर बात नहीं

अस्पताल में भर्ती है रेप के आरोप में गिरफ्तार स्वामी चिन्मयानंद, डॉक्टर बोले- कोई गंभीर बात नहीं

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 23, 2019 06:05 pm IST,  Updated : Sep 23, 2019 06:05 pm IST

यौन उत्पीड़न के आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद को सीने में दर्द और निम्न रक्तचाप की शिकायत के बाद सोमवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (पीजीआई) में भर्ती कराया गया।

Swami Chinmayanand- India TV Hindi
Swami Chinmayanand (File Photo) Image Source : FILE

लखनऊ: यौन उत्पीड़न के आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद को सीने में दर्द और निम्न रक्तचाप की शिकायत के बाद सोमवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (पीजीआई) में भर्ती कराया गया, जिसके बाद उनके कई टेस्ट किए गए। फिलहाल, वह कार्डियोलॉजी विभाग के एमआईसीयू में भर्ती हैं।

संजय गांधी पीजीआई के निदेशक डॉ राकेश कपूर ने बताया कि ''शाहजहांपुर से चिन्मयानंद आज सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे सीने में दर्द और निम्न रक्तचाप (लो ब्लड प्रेशर) की शिकायत के बाद पीजीआई पहुंचे। उन्हें तुरंत कार्डियोलॉजी विभाग के एमआईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां डॉ पी के गोयल के नेतृत्व में हृदय रोग विशेषज्ञों की एक टीम ने उनके परीक्षण किए।’’

चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रोफेसर अमित अग्रवाल ने कहा कि 'एंजियोग्राफी की गई है, कोई महत्वपूर्ण परेशानी नहीं है।' अग्रवाल ने कहा कि 'उन्हें दवाइयों के जरिए स्थिर किया जाएगा और फिर उन्हें डिस्चार्ज करने की योजना बनाई जाएगी।'

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत