1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा, विदेश यात्राओं, विज्ञापनों पर खर्च कम करें अधिकारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा, विदेश यात्राओं, विज्ञापनों पर खर्च कम करें अधिकारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 19, 2018 02:03 pm IST,  Updated : Sep 19, 2018 02:04 pm IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को एक आदेश जारी कर अधिकारियों से साफ-साफ कहा है कि वे विदेश यात्राओं, प्रकाश सामग्री और विज्ञापनों पर होने वाले खर्च में कटौती करें।

सरकार ने कहा, विदेश यात्राओं, विज्ञापनों पर खर्च कम करें अधिकारी- India TV Hindi
सरकार ने कहा, विदेश यात्राओं, विज्ञापनों पर खर्च कम करें अधिकारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को एक आदेश जारी कर अधिकारियों से साफ-साफ कहा है कि वे विदेश यात्राओं, प्रकाश सामग्री और विज्ञापनों पर होने वाले खर्च में कटौती करें। प्रदेश सरकार ने खर्च में कटौती करने के साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे पांच सितारा संस्कृति से बाज आएं।

बिजनेस क्लास में नहीं बल्कि इकोनॉमी क्लास से यात्रा

बुधवार को जारी सरकारी आदेश में अधिकारियों के बिना जरूरत विदेश यात्रा पर जाने पर रोक लगा दी गई है। उन्हें कहा गया है कि जरूरत होने पर वे बिजनेस क्लास में नहीं बल्कि विमान के इकोनॉमी क्लास से यात्रा करें। आदेश में कहा गया है कि बगैर जरूरत के विज्ञापन और प्रचार-प्रसार ना किया जाये। लेखन सामग्री, कार्यालय व्यय, आतिथ्य व्यय भी सीमित किया जाये। जब तक बहुत ज्यादा जरूरत ना हो दफ्तरों में नए फर्नीचर और नई साज सज्जा ना की जाये। 

संचार के लिए ई-मेल, वीडियो कांफ्रेंसिंग का इस्तेमाल हो

संचार के लिए ई-मेल, वीडियो कांफ्रेंसिंग सुविधा का ज्यादा इस्तेमाल किया जाए ताकि स्टेशनरी का कम प्रयोग हो। साथ ही बैठकों में भाग लेने के लिए यात्रा पर होने वाला खर्च भी इससे सीमित होगा। सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने इस आशय में आदेश जारी किये हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत