1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी के बलिया में दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से बाइक पर सवार दंपत्ति और बच्चे की मौत

यूपी के बलिया में दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से बाइक पर सवार दंपत्ति और बच्चे की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 29, 2020 12:52 pm IST,  Updated : Nov 29, 2020 12:54 pm IST

बलिया के नरही थाना क्षेत्र के सोहांव गांव के निकट एक कार से टक्कर में मोटरसाइकिल सवार 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है।

road accident in ballia । यूपी के बलिया में दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार 3 लोगों की मौत,- India TV Hindi
यूपी के बलिया में दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार 3 लोगों की मौत, 1 घायल Image Source : FILE PHOTO/INDIA TV

बलिया. उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक दर्दनाक खबर है। बलिया के नरही थाना क्षेत्र के सोहांव गांव के निकट एक कार से टक्कर में मोटरसाइकिल सवार 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। मृतकों में एक दंपति और उनकी बेटी शामिल है, जबकि इसी दंपत्ति का पुत्र गंभीर रूप से घायल है।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने रविवार को बताया कि नरही थाना क्षेत्र के सोहांव गांव के निकट शनिवार को एक मोटरसाइकिल असंतुलित होकर विपरीत दिशा से आ रही कार से टकरा गई, जिससे मोटरसाइकिल सवार गुलाब राजभर (30), उसकी पत्नी सीमा (25) और एक माह की मासूम पुत्री की मौत हो गई तथा डेढ़ साल का पुत्र अंश गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि अंश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार गुलाब अपनी ससुराल से पत्‍नी और बच्‍चों को लेकर घर आ रहा था तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत