1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्‍तर प्रदेश: संभल जिले में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने दो वाहनों को टक्‍कर मारी, 16 की मौत

उत्‍तर प्रदेश: संभल जिले में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने दो वाहनों को टक्‍कर मारी, 16 की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 27, 2019 12:21 pm IST,  Updated : Aug 27, 2019 12:21 pm IST

सम्भल जिले के रौजा थाना क्षेत्र में मंगलवार को लखनऊ—दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक ने दो यात्री वाहनों को टक्कर मार दी।

Accident- India TV Hindi
Accident Image Source : PTI/FILE

संभल: सम्भल जिले के रौजा थाना क्षेत्र में मंगलवार को लखनऊ—दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक ने दो यात्री वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गयी तथा पांच अन्य गम्भीर रूप से जख्मी हो गये। 

पुलिस अधीक्षक (नगर) दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि सीतापुर से कपड़ा लेकर आ रहे एक ट्रक ने लखनऊ—दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमका चौराहे के पास आगे चल रहे एक टेंपो में टक्कर मार दी जिससे वह खड्ड में जा गिरा। उन्होंने बताया कि ट्रक ने आगे चलकर एक सवारी वाहन को भी टक्कर मार दी और बेकाबू होकर उस पर पलट गया। 

त्रिपाठी ने बताया कि इस हादसे में टेम्पो और सवारी गाड़ी पर बैठे 16 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतकों में एक महिला और तीन बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ऑटो बरतारा से सवारियां भरकर शाहजहांपुर जा रहा था जबकि दूसरा वाहन जंग बहादुर गंज के लिए शाहजहांपुर से सवारियां ले जा रहा था। 

त्रिपाठी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवा कर ट्रक को हटवाया जिसके बाद बमुश्किल शवों को निकाला जा सका। उन्होंने बताया कि घटना में पांच अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें शाहजहांपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये गये हैं। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत