Saturday, February 21, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Uttar Pradesh: दो पुलिस जवानों की हत्‍या कर भागा एक कैदी ढेर, दो कैदी अभी भी फरार

Uttar Pradesh: दो पुलिस जवानों की हत्‍या कर भागा एक कैदी ढेर, दो कैदी अभी भी फरार

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Jul 21, 2019 07:15 am IST, Updated : Jul 21, 2019 07:18 am IST

बुधवार को दो पुलिस जवानों की हत्या कर भागे संभल जेल के तीन कैदियों में से एक को पुलिस ने मार गिराया है।

Sambhal incident undertrial killed in encounter with police- India TV Hindi
Sambhal incident undertrial killed in encounter with police

अमरोहा। बुधवार को दो पुलिस जवानों की हत्‍या कर भागे संभल जेल के तीन कैदियों में से एक को पुलिस ने मार गिराया है। अमरोहा जिले में हुए इस एन्‍काउंटर के बीच दो अन्‍य विचाराधीन कैदी फरार हो गए हैं। बता दें कि संभल जिले में जेल की गाड़ी पर बदमाशों की गोलीबारी के बाद ये कैदी फरार हो गए थे। 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने वाहन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर कमल, शकील तथा धर्मपाल को मुक्त करा लिया था। हालांकि आदमपुर पुलिसथाना अंतर्गत गावन-संभल मार्ग पर पुलिस के साथ मुठभेड़ में कमल मारा गया। अमरोहा के पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की अगुआई में अपराधियों को पकड़ने के लिये तलाश अभियान जारी है। 

प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान गोलीबारी में एक पुलिस कांस्टेबल घायल हो गया। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार को संभल में जेल के एक वाहन पर अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी थी। बदमाशों ने हिरासत से तीन विचाराधीन कैदियों को भगाने में मदद की थी।

Latest Uttar Pradesh News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement