1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. प्रियंका गांधी पर टिप्पणी के लिए कटियार माफी मांगे: रॉबर्ट वाड्रा

प्रियंका गांधी पर टिप्पणी के लिए कटियार माफी मांगे: रॉबर्ट वाड्रा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 25, 2017 06:27 pm IST,  Updated : Jan 25, 2017 06:31 pm IST

नयी दिल्ली: पति रॉबर्ट वाड्रा ने पत्नी प्रियंका गांधी पर बीजेपी नेता विनय कटियार के विवादास्पद बयान की आलोचना करते हुए उनसे सार्वजनिक रुप से मांफ़ी मांगने को कहा है। ग़ौरतलब है कि बुधवार

katiyar, Priyanka, Vadra- India TV Hindi
katiyar, Priyanka, Vadra

नयी दिल्ली: पति रॉबर्ट वाड्रा ने पत्नी प्रियंका गांधी पर बीजेपी नेता विनय कटियार के विवादास्पद बयान की आलोचना करते हुए उनसे सार्वजनिक रुप से मांफ़ी मांगने को कहा है। 

ग़ौरतलब है कि बुधवार को एक न्यूज़ चैनल के साथ बातचीत के दौरान कटियार ने कहा, 'प्रियंका गांधी सुंदर महिला हैं। अच्छा हैं वे प्रचार करें, बहुत दिनों से निकली नहीं हैं, लेकिन उनसे ज्यादा सुंदर महिलाएं तो बीजेपी में हैं, जिन्हें हम लगा देंगे। जितना प्रियंका को ख़ूबसूरत बताया जाता है, वो उतनी ख़ूबसूरत हैं नहीं। हमारे यहां स्मृति ईरानी हैं जो जहां जाती हैं वहां भीड़ लग जाती है। वह उनसे कहीं ज्यादा अच्छा भाषण देती हैं।' 

इस बयान की आलोचना करते हुए वाड्रा ने अपने फ़ेसबुक पेज पर लिखा कि ये हमारे कुछ नेताओं की शर्मनाक मानसिकता को दर्शाता है। हमें सब महिलाओं का सम्मान करना चाहिये और महिलाओं के प्रति सोच में बदलाव लाना चाहिये. कटियार को अपने इस बायन पर माफ़ी मांगनी चाहिये। 

प्रियंका ने भी करारा जवाब देते हुए कहा है कि बीजेपी सही कहती है। उनके पास 'ज्यादा सुंदर' उम्मीदवार हैं। अगर उन्हें बड़ी मुश्किलों को पार कर इस मुकाम पर पहुंचने वाली मेरी मज़बूत, बहादुर और सुंदर साथियों में सिर्फ यही दिखता है तो मुझे इस पर हंसी आती है। उन्होंने देश की आधी आबादी को लेकर बीजेपी की मानसिकता को उजागर कर दिया है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत