1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. BJP के 'पुराने दोस्त' ने अखिलेश यादव से मिलाया हाथ, चुनाव लड़ेंगे साथ

BJP के 'पुराने दोस्त' ने अखिलेश यादव से मिलाया हाथ, चुनाव लड़ेंगे साथ

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 20, 2021 03:41 pm IST,  Updated : Oct 20, 2021 03:50 pm IST

समाजवादी पार्टी ने अपने ट्वीट में एक नारा भी दिया। ट्वीट के अंत में लिखा, "सपा और सुभासपा आए साथ, यूपी में भाजपा साफ!"

BJP के 'पुराने दोस्त' ने अखिलेश यादव से मिलाया हाथ, चुनाव लड़ेंगे साथ- India TV Hindi
BJP के 'पुराने दोस्त' ने अखिलेश यादव से मिलाया हाथ, चुनाव लड़ेंगे साथ Image Source : SP

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में प्रदेश के अंदर नए राजनीतिक समीकरण बनने शुरू हो गए हैं। एक-दूसरे नेता और दल को तोड़ने तथा अपने साथ जोड़ने का खेल जारी है। अब भाजपा की पूर्व सहयोगी और NDA का हिस्सा रही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने समाजवादी पार्टी से हाथ मिला लिया है। 

दोनों पार्टियां अगले साल मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर यह जानकारी दी है। ट्वीट में लिखा, "वंचितों, शोषितों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं, किसानों, नौजवानों, हर कमजोर वर्ग की लड़ाई समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर लड़ेंगे।"

समाजवादी पार्टी ने अपने ट्वीट में एक नारा भी दिया। ट्वीट के अंत में लिखा, "सपा और सुभासपा आए साथ, यूपी में भाजपा साफ!" इसके साथ ही ट्वीट में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की एक तस्वीर भी संलग्न की गई है।

गौरतलब है कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं लेकिन बाद में मतभेद के कारण उन्होंने कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपनी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को भी NDA से अलग कर लिया और अब सपा के साथ गठबंधन कर लिया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत