लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए 9 जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी। समाजवादी पार्टी ने एक लिस्ट ट्वीट करके बताया कि महोबा, बांदा, फतेहपुर, वाराणसी, जौनपुर, गोरखपुर, संत करीब नगर, बरेली महानगर और गाजियाबाद महानगर में नए जिलाध्यक्ष बनाए हैं।
Related Stories
महोबा से प्राण सिंह, बांदा से विजय करन, फतेहपुर से विपिन सिंह, वाराणसी सुजीत यादव, जौनपुर से लाल बहादुर, गोरखपुर से नगीना सहानी, संत करीब नगर से गौहर अली, बरेली महानगर से शमीम सुल्तानी और गाजियाबाद महानगर से राहुल चौधरी को पार्टी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा बांदा से आमिल खां को समाजवादी युवजन सभा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।