1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. सामाजिक दूरी नहीं रखने पर सपा जिलाध्यक्ष सहित दो दर्जन पार्टी कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज

सामाजिक दूरी नहीं रखने पर सपा जिलाध्यक्ष सहित दो दर्जन पार्टी कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 27, 2020 03:55 pm IST,  Updated : Jun 27, 2020 03:55 pm IST

शाहजहांपुर पुलिस ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत दो दर्जन पार्टी कार्यकर्ताओं पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Samajwadi Party- India TV Hindi
Representational Image Image Source : TWITTER/SAMAJWADI PARTY

शाहजहांपुर. यूपी के शाहजहांपुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान सामाजिक दूरी के नियम का पालन न करना सपा जिलाध्यक्ष को भारी पड़ा है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने के दौरान 'सामाजिक दूरी' का पालन नहीं किया था।

इस नियम के उल्लंघन पर पुलिस ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत दो दर्जन पार्टी कार्यकर्ताओं पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक यश आनंद ने शनिवार को बताया कि सपा नेताओं ने पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सामाजिक दूरी को भी दरकिनार कर दिया।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान सामाजिक दूरी की अवहेलना किया जाना आपराधिक कृत्य है, जिसके लिए सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान समेत दो दर्जन सपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध थाना सदर बाजार में मामला दर्ज कर लिया गया है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत