1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. केंद्रीय मंत्री बालियान का विवादित बयान, जेएनयू में पश्चिमी यूपी का 10% कोटा कर दो, सबका इलाज कर देंगे

केंद्रीय मंत्री बालियान का विवादित बयान, जेएनयू में पश्चिमी यूपी का 10% कोटा कर दो, सबका इलाज कर देंगे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 23, 2020 11:00 am IST,  Updated : Jan 23, 2020 11:51 am IST

जवाहर लाल नेहरू में पिछले कुछ महीनों से चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने विवादित ​बयान दिया है।

Sanjiv Balyan- India TV Hindi
Sanjiv Balyan

जवाहर लाल नेहरू में पिछले कुछ महीनों से चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने विवादित ​बयान दिया है। बालियान मेरठ में एक रैली को संबोधित कर रहे थे, इस दौरान जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में जारी विरोध पर शर्मनाक बयान देने उन्होंने इस पूरे विवाद का आसान इलाज बता डाला। बालियान ने कहा कि जो जेएनयू और जामिया में देश के विरोध में नारे लगाते हैं उनका इलाज एक ही है, पश्चिम उत्तर प्रदेश का वहां 10 प्रतिशत रिजर्वेशन करवा दो। 

मेरठ में बुधवार 22 जनवरी को सीएए के समर्थन में आयोजित एक रैली में संजीव बालियान बोल रहे थे। समाचार एजेंसी एएनआई ने संजीव बालियान का एक वीडियो जारी किया है।

बालियान ने राजनाथ सिंह को संबोधित करते हुए कहा कि मैं राजनाथ सिंह से निवेदन करूंगा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश का जेएनयू और जामिया में 10 प्रतिशत रिजर्वेशन करा दें। सबका इलाज कर देंगे, किसी की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

मेरठ में जिस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान बोल रहे थे, उसी कार्यक्रम में राजनाथ सिंह भी शामिल हुए थे। इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा था कि संशोधित नागरिकता कानून के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित रैली को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार (22 जनवरी) को यहां कहा कि किसी भी भारतीय मुसलमान को कोई छू तक नहीं पाएगा और उन्होंने इस आशंकाओं को नकारा कि अगर एनपीआर और एनआरसी को लाया जाता है तो समुदाय को निशाना बनाया जाएगा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत