1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Kisan Andolan: कार्यक्रम में बवाल के बाद बोले संजीव बालियान- सपा, रालोद कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, मस्जिदों से हुआ ऐलान

Kisan Andolan: कार्यक्रम में बवाल के बाद बोले संजीव बालियान- सपा, रालोद कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, मस्जिदों से हुआ ऐलान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 24, 2021 08:09 am IST,  Updated : Feb 24, 2021 08:09 am IST

संजीव बालियान ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत कर कहा, "भैसांवल में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी से जुड़े परिवार के 10-12 लोगों ने मुझसे बदसलूकी की। सोरम में एक कार्यक्रम के दौरान भी 5 से 6 रालोद कार्यकर्ताओं ने भी यही हरकत की। मेरे जाने के बाद, एक झड़प हुई। मेरे खिलाफ एकजुट होने के लिए मस्जिद से घोषणाएं की गईं।"

Sanjeev Balyan says announcement were made from mosque after ruckus in his program by RLD SP workers- India TV Hindi
Kisan Andolan: कार्यक्रम में बवाल के बाद बोले संजीव बालियान- सपा, रालोद कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, मस्जिदों से हुआ ऐलान Image Source : PTI

मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद संजीव बालियान की सभाओं में हंगामे के बाद 'जाट लैंड' की राजनीति और भी गर्मा गई है। गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों की अगुवाई कर रहे किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) की आंखों में आंसू आने के बाद अजित सिंह की पार्टी एकबार फिर से इस क्षेत्र में अपने लिए संजीवनी तलाश रही है और गांव-गांव अपने नेटवर्क को फिर से बनाने में लगी हुई है। संजीव बालियान ने अपनी सभाओं में हुए हंगामे का ठीकरा सपा और रालोद पर ही फोड़ा है, उन्होंने कहा है कि भैसांवल और सोरम गांव में जो झड़प हुई वो पहले से प्लान करके की गई थी।

पढ़ें- जबलपुर में पढ़ाई कर रही लड़की सागर में मिली, हिंदू संगठनों का दावा- दूसरे समुदाय के युवक ने बनाया था बंधक

संजीव बालियान ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत कर कहा, "भैसांवल में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी से जुड़े परिवार के 10-12 लोगों ने मुझसे बदसलूकी की। सोरम में एक कार्यक्रम के दौरान भी 5 से 6 रालोद कार्यकर्ताओं ने भी यही हरकत की। मेरे जाने के बाद, एक झड़प हुई। मेरे खिलाफ एकजुट होने के लिए मस्जिद से घोषणाएं की गईं।"

पढ़ें- दुश्मन का कत्ल करने के लिए बाप-बेटे ने खुद कराई उसकी जमानत!

न्यूज एजेंसी PTI-भाषा से बातचीत में संजीव बालियान ने कहा कि उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से मामले की जांच करने का अनुरोध किया है। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) प्रमुख अजित सिंह भी मंगलवार को घटना में घायल हुए लोगों को देखने पहुंचे। बालियान ने आरोप लगाया, "झड़प में शामिल लोग किसान नहीं बल्कि रालोद के पदाधिकारी थे। यह पूर्वनियोजित झड़प थी, वरना सोशल मीडिया पर वीडियो तत्काल कैसे सामने आए या रोलाद नेता के ट्वीट तत्काल कैसे सामने आए।"

पढ़ें- IMD Alert: वीकेंड में लौट सकती है ठंड, पहाड़ों में बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बारिश का अनुमान

BJP समर्थक किसानों के आंदोलन को दबाना चाहते हैं- अजित सिंह

मंगलवार को राष्ट्रीय लोक दल (RLD) प्रमुख अजित सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थक तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध को बलपूर्वक दबाना चाहते हैं। सोरम गांव के दौरे पर आए अजित सिंह ने कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में धरना-प्रदर्शन कर रहे किसानों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने हर किसान की आवाज दबाने के लिए बल प्रयोग करने की आदत सी बना ली है।

पढ़ें- सोने की स्मगलिंग के लिए कैसे-कैसे हथकंडे अपनाते हैं लोग, ये 5 वीडियो देख दांतों तले दबा लेंगे उंगली

उन्होंने कहा, "सबसे पहले उन्होंने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे, फिर ठंड में पानी की बौछार की और लाठीचार्ज किया। सरकार ने उसके बाद किसानों का रास्ता रोकने के लिए बैरिकेड भी लगवा दिए। यहां तक कि किसान समुदाय का अपमान करने के लिए प्रदर्शनकारियों को खालिस्तानी और आतंकवादी तक कहा।" RLD नेता ने आरोप लगाया कि दिल्ली में जारी किसान आंदोलन के दौरान 200 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं लेकिन सरकार उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है और किसान समुदाय का केवल अपमान कर रही है।

पढ़ें- पाकिस्तान फिर शर्मसार, मौलाना ने की 14 साल की बच्ची से शादी, संसद का है सदस्य

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत