1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: संत कबीरनगर में वकील का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका

UP: संत कबीरनगर में वकील का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका

 Reported By: IANS
 Published : Aug 09, 2020 10:42 am IST,  Updated : Aug 09, 2020 10:42 am IST

उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के एक गांव के पास एक 55 वर्षीय वकील का शव शनिवार को आम के पेड़ से लटका मिला।

UP: संत कबीरनगर में वकील...- India TV Hindi
UP: संत कबीरनगर में वकील का शव पेड़ से लटका मिला Image Source : SOCIAL MEDIA

संत कबीर नगर (उप्र): उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के एक गांव के पास एक 55 वर्षीय वकील का शव शनिवार को आम के पेड़ से लटका मिला। मृतक अनिल यादव जिला सिविल कोर्ट में वकील थे और उनका शव महुली इलाके के बशिया गांव में उनके घर से करीब 500 मीटर दूर पाया गया।

यादव के एक रिश्तेदार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम वकील की अपनी पत्नी और बेटे के साथ बहस हुई थी। हालांकि, यादव के बेटे ने पुलिस को बताया, "मेरे पिता शुक्रवार शाम को किसी बात को लेकर परेशान थे और रात के खाने के बाद जब मैंने उनसे पूछने की कोशिश की तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और शाम को टहलने निकल गए। उनकी मौत संदिग्ध है और यह एक हत्या हो सकती है।"

महुली पुलिस स्टेशन के एसएचओ, प्रदीप सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, लेकिन जांच के बाद ही चीजें स्पष्ट होंगी। सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत