1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. सर्वधर्म बैठक: सरकार से धार्मिक संस्थानों को खोलने की इजाजत देने की मांग

सर्वधर्म बैठक: सरकार से धार्मिक संस्थानों को खोलने की इजाजत देने की मांग

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 29, 2020 11:10 pm IST,  Updated : May 29, 2020 11:10 pm IST

इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया की तरफ से मौलाना ख़ालिद राशिद फ़िरंगी महली ने सर्व धर्म की बैठक कर सरकार से धार्मिक संस्थान खोलने की इजाज़त देने की मांग की।

सर्वधर्म बैठक: सरकार से धार्मिक संस्थानों को खोलने की इजाजत देने की मांग- India TV Hindi
सर्वधर्म बैठक: सरकार से धार्मिक संस्थानों को खोलने की इजाजत देने की मांग Image Source : ANI/TWITTER

लखनऊ: इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया की तरफ से मौलाना ख़ालिद राशिद फ़िरंगी महली ने सर्व धर्म की बैठक कर सरकार से धार्मिक संस्थान खोलने की इजाज़त देने की मांग की। सर्व धर्म की बैठक में सरकार से मांग की गई है कि सुरक्षा के उपाय की ज़िम्मेदारी धार्मिक संस्थानों को देने के साथ कुछ ज़रूरी शर्तों के साथ धार्मिक संस्थान खोले जाने की अनुमति दी जानी चाहिए।

धार्मिक लीडरों का कहना था कि 21 मार्च से ही लॉकडाउन की वजह से इबादगाहें बंद हैं। अब जबकि लॉकडाउन 4 खत्म होनेवाला है और कोरोना का प्रकोप कम नहीं हो रहा है और सरकार की ओर से लॉकडाउन की शर्तों में ढील देकर बाजार, दफ्तर, दुकानें खोलने की इजाजत दी गई है इसलिए इबादतगाहों को भी खोलने की इजाजत दी जाए।

इन धार्मिक नेताओं का कहना है कि इस सिलसिले में सरकार की जो शर्तें होंगी उसका पालन किया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क की अनिवार्यता रहेगी और इबादत को छोड़कर किसी तरह का जलसा या प्रोग्राम बगैर सरकार की इजाजत के नहीं किया जाएगा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत