1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. आसाराम का पोस्टर लगाकर जेल में बांटे गए कंबल, मामले की जांच शुरू

आसाराम का पोस्टर लगाकर जेल में बांटे गए कंबल, मामले की जांच शुरू

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 25, 2020 02:50 pm IST,  Updated : Dec 25, 2020 02:50 pm IST

बलात्कार के आरोप में जेल में बंद कथा वाचक आसाराम बापू का पोस्टर लगाकर शाहजहांपुर जिला कारागार में कंबल बांटने तथा उनका महिमामंडन करने के मामले में जांच शुरू हो गई है।

आसाराम का पोस्टर...- India TV Hindi
आसाराम का पोस्टर लगाकर जेल में बांटे गए कंबल, मामले की जांच शुरू Image Source : SOCIAL MEDIA

शाहजहांपुर (उप्र): बलात्कार के आरोप में जेल में बंद कथा वाचक आसाराम बापू का पोस्टर लगाकर शाहजहांपुर जिला कारागार में कंबल बांटने तथा उनका महिमामंडन करने के मामले में जांच शुरू हो गई है। जेल अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उपमहानिरीक्षक (कारागार) आर. एन. पांडे ने शुक्रवार को बताया कि वह बृहस्पतिवार को जिला कारागार पहुंचे और उन्होंने करीब सात घंटे तक पूरे मामले की बारीकी से जांच की।

पांडे ने बताया कि इस दौरान उन्होंने जेल अधीक्षक राकेश कुमार, जेलर राजेश कुमार तथा उप कारागार अधीक्षकों के बयान दर्ज किए। उन्होंने बताया कि कारागार में अभिलेखीय साक्ष्य प्राप्त किए तथा आसाराम बापू के अनुयायियों द्वारा बांटी गई किताबें आज भी साक्ष्य के रूप में ली हैं। उन्होंने बताया कि गेटकीपर और वार्डन समेत दो दर्जन बंदियों से भी एक-एक कर पूछताछ की है। पांडे ने बताया कि वह दो-तीन दिन में जांच पूरी कर जेल महानिदेशक को रिपोर्ट सौंप देंगे।

गौरतलब है कि आसाराम बापू के अनुयायियों ने 21 दिसंबर को शाहजहांपुर के जिला कारागार में कैदियों को कंबल तथा आसाराम बापू की ऋषि पत्रिका का वितरण किया था। इस दौरान एक बड़ा पोस्टर लगाकर उस पर आसाराम के चित्र को भी दर्शाया गया था। इस कार्यक्रम के फोटो वायरल होने के बाद मामले की जांच कारागार उपमहानिरीक्षक को सौंपी गई थी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत