1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. अब नई पार्टी नहीं बनाएंगे शिवपाल

अब नई पार्टी नहीं बनाएंगे शिवपाल

 Written By: IANS
 Published : Feb 14, 2017 07:12 am IST,  Updated : Feb 14, 2017 07:12 am IST

इटावा (उप्र): 11 मार्च के बाद नई पार्टी बनाने का ऐलान करने वाले समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव अपनी बात से पीछे हट गए हैं। सोमवार को

Shivpal Yadav- India TV Hindi
Shivpal Yadav

इटावा (उप्र): 11 मार्च के बाद नई पार्टी बनाने का ऐलान करने वाले समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव अपनी बात से पीछे हट गए हैं। सोमवार को उन्होंने कहा कि वह अब नई पार्टी नहीं बनाएंगे।

शिवपाल ने हालांकि यह भी कहा कि वह सपा-कांग्रेस के गठबंधन से खुश नहीं हैं। एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा, "अखिलेश द्वारा किए गए सपा-कांग्रेस गठबंधन पर नेताजी बहुत नाराजगी जता चुके हैं। मैं नेताजी की राय से सहमत हूं।"

शिवपाल ने कहा, "हम लोग 2012 में सभी सीटें लड़े थे। स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाई थी। इस बार गठबंधन के चलते 105 सीटें पहले ही कांग्रेस को दे दीं। ये कैसा गठबंधन जिससे नुकसान हो?"

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत