1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मुलायम पुत्रमोह में डूबे, शिवपाल को अपमानित किया: मायावती

मुलायम पुत्रमोह में डूबे, शिवपाल को अपमानित किया: मायावती

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 21, 2017 08:40 pm IST,  Updated : Jan 21, 2017 08:40 pm IST

शिवपाल सिंह यादव को बसपा सुप्रीमो मायावती के रूप में नया हमदर्द मिला, जो मानती हैं कि पुत्रमोह में सपा के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने शिवपाल को अपमानित किया।

Mayawati- India TV Hindi
Mayawati Image Source : PTI

लखनऊ: शिवपाल सिंह यादव को बसपा सुप्रीमो मायावती के रूप में नया हमदर्द मिला, जो मानती हैं कि पुत्रमोह में सपा के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने शिवपाल को अपमानित किया। 

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें) 

मायावती ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'मुलायम सिंह यादव ने सोची समझी रणनीति के तहत अपने सगे भाई शिवपाल तक को भी बलि का बकरा बना दिया।' उन्होंने कहा, शिवपाल को अपमानित किया गया और एक ही सीट (जसवंतनगर) पर केंद्रित कर दिया गया है। 

मायावती ने कहा कि इस घटनाक्रम से अब शिवपाल और उनके खेमे के लोग विधानसभा चुनाव में अंदर अंदर अखिलेश के खेमे के लोगों को जरूर सबक सिखाएंगे। ये रिपोर्ट पूरे उत्तर प्रदेश के हर क्षेत्र से मिल रही है। इससे ये स्वाभाविक ही है कि सपा के ये दोनों खेमे इस चुनाव में अंदर अंदर एक दूसरे के खेमे के उम्मीदवारों को हराने की पूरी कोशिश करेंगे। 

जब सवाल किया गया कि शिवपाल सपा से अलग हुए तो क्या बसपा में शामिल किये जाएंगे, मायावती ने कहा कि जब शिवपाल गुजारिश करेंगे तो वह विचार करेंगी और इसकी जानकारी मीडिया को देंगी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत