1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क न लगाने पर योगी सरकार सख्त, अबतक 8 हजार से ज्यादा पर लगाया जुर्माना

सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क न लगाने पर योगी सरकार सख्त, अबतक 8 हजार से ज्यादा पर लगाया जुर्माना

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 24, 2020 04:59 pm IST,  Updated : May 24, 2020 05:00 pm IST

योगी सरकार ने ऐसे 8 हजार से ज्यादा लोगों पर योगी सरकार ने फाइन लगाया है, जो बिना फेसमास्क लगाए सड़कों पर मिले और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे थे।

Market- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

लखनऊ. कोरोना वायरस से निपटने में सोशल डिस्टेंसिंग और फेसमास्क बड़े हथियार हैं। सरकार लगातार लोगों को इसबारे में जागरुक कर रही है, लेकिन फिर भी कुछ लोग मानने को तैयार नहीं है। ये लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और फेसमास्क पहनें इसके लिए अब यूपी की योगी सरकार सख्त नजर आ रही है। योगी सरकार ने ऐसे 8 हजार से ज्यादा लोगों पर योगी सरकार ने फाइन लगाया है, जो बिना फेसमास्क लगाए सड़कों पर मिले और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे थे।

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि अब प्रदेश में पुलिस मास्क न लगाने वालों से जुर्माना तो वसूलेगी ही साथ मे दो मास्क भी फ्री देगी। उन्होंने इस दौरान बताया कि राज्य सरकार के प्रयासों से प्रदेश में अब तक 23 लाख से अधिक कामगारों/श्रमिकों को सुरक्षित वापस लाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लौटने वाले इन सभी कामगारों/श्रमिको को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में एक माइग्रेशन कमीशन का गठन किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 267 नए मामले सामने आए हैं, अभी तक राज्य में सक्रिय मामले 2493 है। पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके लोगों की संख्या 3433 है। उन्होंने बताया कि अब तक कोरोना वायरस से कुल 155 लोगों की मौत हुई है, कल 7575 सैंपल की जांच की गई, पूल टेस्टिंग में कल 1094 पूल लगाए गए जिसमें से 172 पूल पॉजिटिव आए।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत