1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कांग्रेस से गठबंधन नहीं होता तो दोबारा बनती सपा सरकार: मुलायम सिंह

कांग्रेस से गठबंधन नहीं होता तो दोबारा बनती सपा सरकार: मुलायम सिंह

 Written By: IANS
 Published : Mar 13, 2017 04:36 pm IST,  Updated : Mar 13, 2017 04:36 pm IST

लखनऊ /सैफई: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव सपा की हार से काफी व्यथित हैं। उन्होंने कहा है कि यदि उप्र में सपा ने यदि अगर कांग्रेस

mulayam singh yadav- India TV Hindi
mulayam singh yadav

लखनऊ /सैफई: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव सपा की हार से काफी व्यथित हैं। उन्होंने कहा है कि यदि उप्र में सपा ने यदि अगर कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं किया होता तो सपा की सरकार फिर बनती। होली के लिए सैफई पहुंचे मुलायम सिंह ने कहा कि हार के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। उन्होंने मीडिया से कहा, "हम पहले ही गठबंधन के विरोध में थे और सबके सामने कहा था कि इससे कोई फायदा नहीं होगा। इसलिए गठबंधन का प्रचार भी नहीं किया। सपा को अपने बूते अकेले चुनाव लड़ना चाहिए था।"

मुलायम ने कहा, "हमारे लोग समझ नहीं पाए कि उप्र में कांग्रेस को कोई पसंद नहीं करता। गठबंधन करने की क्या जरूरत है। मुलायम ने शिवपाल के इस बयान पर सहमति जताई कि गठबंधन के घमंड के कारण हार हुई।" 

मुलायन ने कहा, "उन्होंने बड़ी मेहनत से पार्टी बनाई है। सबने संघर्ष किया। हमने 2012 में बेटे को सत्ता सौंपी थी। यह भाजपा की विचित्र जीत है और सपा की विचित्र हार है।"

अपर्णा यादव की हार पर मुलायम बोले, "लखनऊ कैंट की सीट बेकार थी। वहां यादव वोटर बहुत कम हैं। चलो कोई बात नहीं, उसको अनुभव हो गया। बेटी ही है।" 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत