1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मोदी, योगी पर की थी अशोभनीय टिप्पणी, पुलिस ने किया ये...

मोदी, योगी पर की थी अशोभनीय टिप्पणी, पुलिस ने किया ये...

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 18, 2021 09:55 pm IST,  Updated : Jan 18, 2021 09:55 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर अशोभनीय पोस्ट डालने के आरोप में गोरखपुर विश्वविद्यालय के कानून के एक छात्र को गिरफ्तार किया गया है।

मोदी, योगी पर की थी अशोभनीय टिप्पणी, पुलिस ने किया ये...- India TV Hindi
मोदी, योगी पर की थी अशोभनीय टिप्पणी, पुलिस ने किया ये... Image Source : FILE

गोरखपुर (उप्र): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर अशोभनीय पोस्ट डालने के आरोप में गोरखपुर विश्वविद्यालय के कानून के एक छात्र को गिरफ्तार किया गया है। छावनी के पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित शुक्ला ने सोमवार को बताया कि गोरखपुर विश्वविद्यालय में एलएलबी प्रथम वर्ष के छात्र अरुण यादव ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र और अशोभनीय टिप्पणी की थी। बाद में उसने वह टिप्पणी ‘डिलीट’ भी कर दी थी। 

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इसका स्वत: संज्ञान लेते हुए गत रविवार को मामला दर्ज कर यादव को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच, गोरखपुर विश्वविद्यालय के मीडिया प्रकोष्ठ से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी विधि छात्र यादव को निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए समिति गठित की गई है जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट देगी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत