1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. लखनऊ में शक्ति भवन के पास मिला संदिग्ध बैग, मचा हड़कंप

लखनऊ में शक्ति भवन के पास मिला संदिग्ध बैग, मचा हड़कंप

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 15, 2017 04:48 pm IST,  Updated : Jul 15, 2017 04:55 pm IST

लखनऊ में शक्ति भवन के पास आज संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर बम निरोधक दस्ता और पुलिस मौके पर पहुंची। बता दें कि उत्तर प्रदेश विधान भवन में कल विस्फोटक मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां बेहद सक्रीय है।

lucknow- India TV Hindi
lucknow

लखनऊ: लखनऊ में शक्ति भवन के पास आज संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर बम निरोधक दस्ता और पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल की। बता दें कि उत्तर प्रदेश विधान भवन में कल विस्फोटक मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां बेहद सक्रीय है।

आज विधानसभा मार्ग पर हजरतगंज चौराहे के पास झलकारी बाई अस्पताल के सामने लावारिस बैग मिला। जब काफी देर तक कोई नहीं ले गया तो वहां पर सनसनी फैल गई।

इसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और बैग को अपने कब्जे में लेकर पड़ताल की तो उसमें कुछ कपड़े और कागज मिले। पुलिस का कहना है कि बैग को कोई भूल गया होगा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत