1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. पत्नी से रेप की कोशिश करने वाले तांत्रिक की पति ने की हत्या, गर्दन पर मारा गंडासा

पत्नी से रेप की कोशिश करने वाले तांत्रिक की पति ने की हत्या, गर्दन पर मारा गंडासा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 10, 2020 03:00 pm IST,  Updated : May 10, 2020 03:00 pm IST

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के गोपीगंज इलाके में एक व्यक्ति ने इलाज के नाम पर उसकी पत्नी से बलात्कार की कोशिश करने के आरोपी तांत्रिक की कथित तौर पर हत्या कर दी।

Bhadohi Tantrik Rape, Tantrik Rape, Bhadohi Tantrik, Tantrik Bhadohi Rape, Tantrik Rape Murder- India TV Hindi
आरोपी ने तांत्रिक की गर्दन पर गंडासे से प्रहार कर कथित तौर से उनकी जान ले ली। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के गोपीगंज इलाके में एक व्यक्ति ने इलाज के नाम पर उसकी पत्नी से बलात्कार की कोशिश करने के आरोपी तांत्रिक की कथित तौर पर हत्या कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ने तांत्रिक की गर्दन पर गंडासे से प्रहार कर कथित तौर से उनकी जान ले ली। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने रविवार को बताया कि गोपीगंज थाना क्षेत्र के चकनिरंजन गांव का निवासी राजकुमार अपनी पत्नी को पेट में दर्द की शिकायत होने पर गांव में ही तंत्र-मंत्र करने वाले राम लखन (60) के पास ले गया था।

‘सामान लेकर पहुंचा तो...’

उन्होंने बताया कि झाड़-फूंक के दौरान तांत्रिक राम लखन ने राजकुमार को बाहर से कुछ सामान लाने को कहा। उन्होंने कहा, ‘उसके बाहर जाने पर राम लखन ने महिला से रेप करने की कथित तौर पर कोशिश की, तभी राजकुमार सामान लेकर पहुंच गया। ओझा की हरकत देख उसने राम लखन को मारा-पीटा। उस वक्त तांत्रिक वहां से भाग गया।’ सिंह ने बताया कि इस घटना के करीब 3 घंटे बाद राजकुमार और उसके दोस्त जगन्नाथ ने शराब पी।

‘गर्दन पर मारा गंडासा’
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जगन्नाथ सुलह कराने की बात कहकर तांत्रिक को साथ लेकर आया और उसके आते ही राजकुमार ने गंडासे से उसकी गर्दन पर वार कर उसकी कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया इस संबंध में मामला दर्ज कर जगन्नाथ को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि राजकुमार की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत