1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. हर मां-बाप से सैफुल्लाह के पिता की अपील, 'बच्चों को रास्ता भटकने न दें'

हर मां-बाप से सैफुल्लाह के पिता की अपील, 'बच्चों को रास्ता भटकने न दें'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 09, 2017 04:41 pm IST,  Updated : Mar 09, 2017 04:42 pm IST

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में एनकाउंटर में मारे गए आतंकी सैफुल्लाह के पिता सरताज ने इंडिया टीवी से बातचीत में कहा कि उनका बेटा देशद्रोही हो गया था इसलिए उन्होंने शव लेने से इनकार किया।

Saifullah Father- India TV Hindi
Saifullah Father Image Source : ANI

लखनऊ: लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में एनकाउंटर में मारे गए आतंकी सैफुल्लाह के पिता सरताज ने इंडिया टीवी से बातचीत में कहा कि उनका बेटा देशद्रोही हो गया था इसलिए उन्होंने शव लेने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि जिसे अपने वतन से प्यार नहीं उसे हमसे क्या प्यार होगा। 

देश-विदेश की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

सरताज ने लोगों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की हर हरकत पर ध्यान रखें। सरताज ने कहा कि उनसे यह गलती हुई कि जब सैफुल्लाह उनकी बात नहीं मान रहा था तो उन्हें इसकी सूचना प्रशासन को देनी चाहिए थी।

सरताज ने कहा, 'मैं हिंदुस्तान के हर मां-बाप को ये कहना चाहता हूं कि आप अपने बच्चों पर ध्यान दें और अगर कोई रास्ता भटक रहा है और आपके समझाने पर भी नहीं मान रहा है तो तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दें।'

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत