1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. समाज को तोड़ने वाली ताकतें आज भी सक्रिय : अखिलेश

समाज को तोड़ने वाली ताकतें आज भी सक्रिय : अखिलेश

 Written By: IANS
 Published : Apr 14, 2017 11:47 pm IST,  Updated : Apr 14, 2017 11:47 pm IST

समाजवादी पार्टी (सपा) मुख्यालय पर शुक्रवार को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई।

Akhilesh yadav- India TV Hindi
Akhilesh yadav Image Source : PTI

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) मुख्यालय पर शुक्रवार को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाज को तोड़ने वाली ताकतें आज भी सक्रिय हैं। 

अखिलेश ने कहा, "यह हमारे लिए गौरव की बात है कि डॉ. लोहिया और डॉ. अंबेडकर में कई मामलों पर दोनों का एक मत था और दोनों महान नेताओं ने राष्ट्र निर्माण का एक जैसा सपना देखा था। समाज को तोड़ने और बहकाने वाली कुछ ताकतें आज सक्रिय हैं। बहकावे से सत्ता में पहुंचना लोकतंत्र के साथ मजाक है।"

सपा मुख्यालय पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं विधायक सुभाष पासी की अध्यक्षता में आयोजित अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में यादव ने कहा, "भाजपा सरकार के पास तो अपनी कोई योजना ही नहीं है। समाजवादी सरकार के कामों को अपना बताया जा रहा है। भाजपा सरकार सब पर अपना दावा कर रही है। केंद्र की भाजपा सरकार के पास तो अब समय ही नहीं बचा है। उसके तीन साल के कार्यकाल में कोई भी उल्लेखनीय कार्य सामने नहीं आया है। अब आगे उनसे क्या उम्मीद है।" उन्होंने कहा कि समाजवादियों का संकल्प है कि सामाजिक अन्याय और आर्थिक गैर बराबरी के विरुद्ध संघर्ष जारी रहेगा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत