1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. इस बार मां गंगा भी पीएम मोदी को सजा देंगी: मायावती

इस बार मां गंगा भी पीएम मोदी को सजा देंगी: मायावती

 Written By: IANS
 Published : Mar 04, 2017 09:38 pm IST,  Updated : Mar 04, 2017 09:38 pm IST

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को यहां आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया।

Mayawati- India TV Hindi
Mayawati Image Source : PTI

वाराणसी: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को यहां आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि इस बार मां गंगा भी मोदी को सजा देंगी। बसपा प्रमुख ने रोहनियां में आयोजित जनसभा में कहा, "सपा-भाजपा के जो लोग सड़कें नापने की कोशिश कर रहे हैं, वह इनकी दयनीय स्थिति को दिखाता है।" उनका इशारा रोड शो के चलन पर था।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने कहा कि रोड शो में बाहर से भीड़ बुलाई गई थी, लेकिन यह भीड़ वोट नहीं देगी। उन्होंने कहा कि यह भीड़ ज्यादातर उन जिलों से बुलाई गई, जहां चुनाव हो चुके हैं। मायावती ने कहा, "रोड शो से केवल माहौल बनाया गया है। लेकिन वोट स्थानीय लोग देते हैं, जो हमारी रैली में मौजूद हैं।" 

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चमचों से खुद पर पुष्पवर्षा करा रहे हैं। लेकिन, अंदर ही अंदर मोदी के चमचे भी दुखी हैं। यूपी ने गोद लिए बेटे को गुजरात भेजने का मन बना लिया है।" मायावती ने कहा, "मोदी ने मां गंगा की सफाई नहीं की। इस बार आप लोगों के साथ ही मां गंगा भी उन्हें सजा देंगी।"

सपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, "सपा सरकार में सरकारी अधिकारियों के तबादले में भारी भेदभाव होता है। सपा का अपना बेस वोट भी दो खेमों में बंट जाएगा। वाराणसी जिले में मुस्लिम समाज के लोगों का वोट भी बंट जाएगा। मुस्लिम समाज को अपना वोट सपा को नहीं देकर बसपा को देना चाहिए।"

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत