1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मेरठ में 3 और जमातियों में कोरोना वायरस की पुष्टि, पॉजिटिव लोगों की संख्या 50 पहुंची

मेरठ में 3 और जमातियों में कोरोना वायरस की पुष्टि, पॉजिटिव लोगों की संख्या 50 पहुंची

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 12, 2020 11:42 am IST,  Updated : Apr 12, 2020 12:12 pm IST

उत्तर प्रदेश के मेरठ में दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज़ से पहुंचे जमा​तियों के चलते कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं।

Coronavirus cases in Meerut - India TV Hindi
Coronavirus cases in Meerut  Image Source : AP

उत्तर प्रदेश के मेरठ में दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज़ से पहुंचे जमा​तियों के चलते कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जिले में आज तीन और जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन्हें मिलाकर कोरोना वायरस से पॉजिटिव लोगों की संख्या 50 पर पहुंच गई है। बता दें कि जमात से जुड़े जिस पहले शख्स की कश्मीर में मौत हुई थी वह भी दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज़ से मेरठ और सहारनपुर होते हुए ही कश्मीर गया था। 

मेरठ के प्रशासन के अनुसार जिले में 3 और जमातियों में कोरोना की पुष्टि हुई है, मेरठ में कोरोना पाजिटिव का आंकडा 50 पहुँचा गया है। यहां की जली कोठी दरी वाली मस्जिद में पाए गए तीन कोरोना पॉजिटिव जमातियों के हैं साथी। बता दें कि जली कोठी इलाके में 6 केस मिलने से हड़कंप मच गया था। ये लोग तब्लीगी जमात से कुछ दिन पहले मेरठ पहुँचे थे। बताया जा रहा है कि ये जमाती महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। 

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ विश्वास चौधरी ने की पुष्टि, जली कोठी को चारों तरफ से पुलिस ने सील किया है। मेरठ में 50 में से 9 कोरोना पीड़ितों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। वहीं कुछ दिन पहले 1 बुजुर्ग की मौत हो गई थी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत