1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रेन से टकराकर 8 गायों की मौत, 6 घायल

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रेन से टकराकर 8 गायों की मौत, 6 घायल

 Written By: IANS
 Published : Jan 18, 2021 01:51 pm IST,  Updated : Jan 18, 2021 01:51 pm IST

गांववालों का कहना है कि जिस वक्त राजधानी एक्सप्रेस मवेशियों से टकराई, उस वक्त ये पटरी के पास चर रहे थे। आठ गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह को गंभीर चोटें आई हैं।

train hits cows on railway track in etawah उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रेन से टकराकर 8 गायों की मौत, 6- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रेन से टकराकर 8 गायों की मौत, 6 घायल Image Source : IANS

इटावा. उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के जसवंतनगर क्षेत्र में तमेरा की मडैया गांव के पास दिल्ली-हावड़ा मार्ग पर तेज रफ्तार के साथ आ रही राजधानी एक्सप्रेस से टकराने के बाद आठ गायों की मौत हो गई है, जबकि छह अन्य घायल हो गए हैं। यह घटना रविवार को जसवंतनगर और बलराई रेलवे स्टेशनों के बीच हुई।

पढ़ें- Tandav Web Series: मायावती ने ट्वीट कर की बड़ी मांग

गांववालों का कहना है कि जिस वक्त राजधानी एक्सप्रेस मवेशियों से टकराई, उस वक्त ये पटरी के पास चर रहे थे। आठ गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह को गंभीर चोटें आई हैं। गेटमैन और ग्रामीणों ने जसवंतनगर की ज्योत्सना बंधु सहित जिले के अधिकारियों को सूचना दी, जो मौके पर तुरंत पहुंचे।

पढ़ें- गणतंत्र दिवस पर Tractor Rally: बुधवार को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

पुलिस ने कहा कि एसडीएम ने गायों को बचाए जाने के काम पर गौर फरमाया और इसी के मद्देनजर छह घायल मवेशियों को इलाज के लिए पास की गौशाला में स्थानांतरित कर दिया। एसडीएम ने कहा, "हमने घायल गायों को इलाज के लिए नजदीकी गौशाला में भेज दिया है। ऐसा लग रहा है कि यह हादसा घने कोहरे की वजह से हुई होगी। इस संबंध में आगे की जांच जारी है।"

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत