1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक ने तीन लोगों को कुचला, दो की मौत

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक ने तीन लोगों को कुचला, दो की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 05, 2020 11:12 am IST,  Updated : May 05, 2020 11:12 am IST

दुर्घटना करने वाले ट्रक के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतकों व घायल के परिजन को घटना की सूचना दे दी गई है।

truck crushed three people on the Eastern Peripheral Expressway- India TV Hindi
truck crushed three people on the Eastern Peripheral Expressway

नोएडा। थाना कासना क्षेत्र के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह तेज गति से जा रहे एक ट्रक ने तीन लोगों को कुचल दिया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर राजस्थान से पलवल होते हुए एक ट्रक गाजियाबाद जा रहा था। उन्होंने बताया कि सिरसा कट के पास ट्रक का टायर फट गया, जिसकी वजह से चालक ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। ट्रक में तीन लोग सवार थे। तीनों ट्रक से नीचे उतर कर सड़क किनारे खड़े थे तभी पलवल की तरफ से तेजी से आ रहे एक ट्रक ने खराब ट्रक के पास सड़क पर खड़े तीनों को कुचल दिया।

डीसीपी ने बताया कि इस घटना में राजेंद्र उर्फ राजन (50 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि क्लीनर बबलू 27 (वर्ष) तथा ट्रक का चालक सोहनवीर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें तत्काल पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि बबलू की बिगड़ती हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया। वहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

चालक सोहनवीर की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना करने वाले ट्रक के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतकों व घायल के परिजन को घटना की सूचना दे दी गई है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत