1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश के बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर उतरा वायुसेना का चीता हेलीकॉप्टर

उत्तर प्रदेश के बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर उतरा वायुसेना का चीता हेलीकॉप्टर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 16, 2020 10:17 am IST,  Updated : Apr 16, 2020 12:38 pm IST

वायुसेना के चीता हैलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर कराई गई है।

Cheetah Helicopter- India TV Hindi
Cheetah Helicopter Image Source : ANI

उत्तर प्रदेश के बागपत में सेना के चीता हेलिकॉप्टर की इमर्जेंसी लैंडिंग की बड़ी खबर आ रही है। वायुसेना के चीता हैलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर कराई गई है। फिलहाल लैंडिंग कराने की वजह का पता नहीं चला हैै। बताया जा रहा है कि इस हेलिकॉप्टर ने​ गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से उड़ान भरी थी। लेकिन कुछ देर बाद हैलीकॉप्टर को वापस हिंडन एयरबेस ले जाया गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ​उत्तर प्रदेश के बागपत से गुजरने वाले ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर गुरुवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब वायुसेना के चीता हेलिकॉप्टर को हाइवे पर ही इमर्जेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। लॉकडाउन के चलते फिलहाल ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर वाहनों की आवाजाही काफी कम है। जिसके चलते यहां कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। 

वायुसेना के अनुसार इस हेलिकॉप्टर ने गाजियाबाद से नियमित उड़ान भरी थी। ईस्टर्न पेरिफेरल पर उतरने के कुछ देर के बाद ही हेलिकॉप्टर को गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस के लिए रवाना कर दिया गया। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत