1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री आवास उड़ाने की दी धमकी, गोंडा से दो युवक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री आवास उड़ाने की दी धमकी, गोंडा से दो युवक गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 14, 2020 01:04 pm IST,  Updated : Jun 14, 2020 01:04 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक आवास को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

CM Residence- India TV Hindi
CM Residence Image Source : FILE

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक आवास को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लखनऊ पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गोंडा से दो युवकों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि इन युवकों ने 112 पर कॉल कर लखनऊ स्थित योगी आदित्यनाथ का आधिकारिक मुख्यमंत्री आवास उड़ाने की धमकी दी थी। ये युवक गोंडा के टीकर इलाके के रहने वाले हैं। इन युवकों के नाम मुकेश और राजा बाबू हैं। बता दें कि 12 जून को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जिसके बाद वहां सुरक्षा बढा दी गयी थी। 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस की आपातकालीन सेवा 'डायल—112'पर उक्त धमकी दी गयी। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास और प्रदेश की कई अन्य जगहों को बम से उडाने की धमकी दी गयी है। उन्होंने बताया कि इस धमकी भरे संदेश के बाद मुख्यमंत्री के पांच, कालिदास मार्ग स्थित आवास की सुरक्षा और कडी कर दी गयी है। 

उल्लेखनीय है कि कालिदास मार्ग पर प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों के भी आवास हैं। सूत्रों ने बताया कि धमकी मिलने के बाद श्वान दस्ते और बम निरोधक दस्ते की मदद से छानबीन की जा रही है। पुलिस आसपास के वीआईपी इलाकों में भी सघन चेकिंग कर रही है। सूत्रों के अनुसार धमकी देने वाले का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

अज्ञात व्यक्ति ने प्रदेश में 50 अलग-अलग अन्य जगहों पर भी बम धमाके करने की धमकी दी है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री योगी को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। पिछले महीने कामरान नामक व्यक्ति ने प्रदेश पुलिस के सोशल मीडिया हेल्पडेस्क को फोन किया था और सीधे मुख्यमंत्री योगी को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। कामरान मुंबई में रहता था और उसे महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते ने गिरफ्तार किया था। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत