1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी में फिर जहरीली शराब का तांडव, कानपुर में दो की मौत

यूपी में फिर जहरीली शराब का तांडव, कानपुर में दो की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 10, 2019 08:14 am IST,  Updated : Mar 10, 2019 08:14 am IST

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर, सहारनपुर में जहरीली शराब से 100 लोगों की मौत का शोर थमा भी नहीं था, कि अब कानपुर से जहरीली शराब पीने से मौत की खबर सामने आई है।

Kanpur File Photo- India TV Hindi
Kanpur File Photo Image Source : PTI / REPRESENTATIVE

उत्‍तर प्रदेश के कुशीनगर, सहारनपुर में जहरीली शराब से 100 लोगों की मौत का शोर थमा भी नहीं था, कि अब कानपुर से जहरीली शराब पीने से मौत की खबर सामने आई है। कानपुर में घाटमपुर थानाक्षेत्र के भीतरगांव में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से दो लोगों की शनिवार को मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं । 

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि एक किसान की बेटी की शादी में शराब पीने के बाद कुछ लोगों को तबीयत खराब हुई तो उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया । बाद में उन्हें लाला लाजपत राय अस्पताल में दाखिल कराया गया । दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड दिया । उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है । प्रारंभिक जांच से पता चला है कि लोगों ने जहरीली शराब पी थी। 

कानपुर जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत ने पुलिस कप्तान से मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए कहा है । मृतकों की पहचान वीरेन्द्र सिंह यादव :25: और शिवशंकर उर्फ बाबू यादव :45: के रूप में की गयी है ।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत