1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश में दो बुजुर्गों ने नहर में कूदकर की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश में दो बुजुर्गों ने नहर में कूदकर की आत्महत्या

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 04, 2020 03:17 pm IST,  Updated : Jul 04, 2020 03:17 pm IST

उत्तर प्रदेश में दो विभिन्न घटनाओं में दो बुजुर्गों ने कथित तौर पर गंग नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली।

उत्तर प्रदेश में दो...- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश में दो बुजुर्गों ने नहर में कूदकर की आत्महत्या Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में दो विभिन्न घटनाओं में दो बुजुर्गों ने कथित तौर पर गंग नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि अपनी बीमारी से परेशान ब्रह्म सिंह नाम के 70 वर्षीय व्यक्ति ने शुक्रवार शाम भोपा गांव में नहर में छलांग लगा दी।

उन्होंने कहा कि एक अन्य घटना में भोकरहेड़ी गांव में एक महिला ने नहर में कूदकर अपनी जान दे दी। महिला की पहचान 65 वर्षीय प्रेमवती के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि उसका शव बरामद कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत