1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर दो पुलिसकर्मियों का कटा चालान

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर दो पुलिसकर्मियों का कटा चालान

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 09, 2019 07:54 pm IST,  Updated : Sep 09, 2019 07:54 pm IST

यातायात नियमों का उल्लंघन करने के लिए यहां दो पुलिसकर्मियों का चालान किया गया है।

Representative Image- India TV Hindi
Representative Image

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश): यातायात नियमों का उल्लंघन करने के लिए यहां दो पुलिसकर्मियों का चालान किया गया है। पुलिस अधीक्षक (यातायात) आदित्य वर्मा ने सोमवार को बताया कि मोटरसाइकिल सवार पुलिस कांस्टेबलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। इनमें से एक खोराबार थाने में तैनात है जबकि दूसरा यातायात पुलिस कांस्टेबल है। 

एसपी (यातायात) आदित्य वर्मा ने बताया कि एक कांस्टेबल ने पांच सौ रूपये तो दूसरे ने 5,800 रुपये का चालान भरा है। हालांकि, उन्होंने कांस्टेबल के नामों का खुलासा नहीं किया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत