1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मैनपुरी में भीषण सड़क हादसा, बस अनियंत्रित होकर पलटी, 17 की मौत

मैनपुरी में भीषण सड़क हादसा, बस अनियंत्रित होकर पलटी, 17 की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 13, 2018 07:50 am IST,  Updated : Jun 13, 2018 02:02 pm IST

बुधवार तड़के जयपुर से फर्रुखाबाद जा रही टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर दन्नाहार थाना क्षेत्र के कीरतपुर चौकी के पास डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई। इस हादसे में 5 की मौके पर ही मौत हो गई।

Uttar Pradesh: Uncontrolled tourist bus turns turtle in Mainpuri, several dead- India TV Hindi
मैनपुरी में भीषण सड़क हादसा, बस अनियंत्रित होकर पलटी, 17 की मौत

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के दन्नाहार थाना क्षेत्र में एक डबल डेकर टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनों अन्य घायल हैं। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

बुधवार तड़के जयपुर से फर्रुखाबाद जा रही टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर दन्नाहार थाना क्षेत्र के कीरतपुर चौकी के पास डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई। इस हादसे में 5 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 12 अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। मैनपुरी एसपी ने अभी तक 16 मौतों की पुष्टि की है।

फिलहाल, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। क्रेन की सहायता से बस को रोड से हटाया जा रहा है। वहीं इस हादसे पर सीएम योगी ने दुख जताया है और मृतको के परिजनों को दो-दो लाख, घायलों को 50-50 हजार देने की घोषणा की।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत