1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. पत्नी को सौ रुपये न दे पाने से क्षुब्ध युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की

पत्नी को सौ रुपये न दे पाने से क्षुब्ध युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 28, 2020 11:07 am IST,  Updated : Jun 28, 2020 11:07 am IST

ललितपुर जिले के जाखलौन इलाके में पत्नी को कथित रूप से खर्च के लिए सौ रुपये न दे पाने से क्षुब्ध एक युवक ने ट्रेन में कटकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस की प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
पुलिस की प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE

ललितपुर (उत्तर प्रदेश): ललितपुर जिले के जाखलौन इलाके में पत्नी को कथित रूप से खर्च के लिए सौ रुपये न दे पाने से क्षुब्ध एक युवक ने ट्रेन में कटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि जाखलौन थाना क्षेत्र के जीरोन-ललितपुर रेल मार्ग में बमहौरी गांव के गेट संख्या-1031 के पास शनिवार को रेल पटरी पर ट्रेन से कटा एक युवक का शव बरामद हुआ है, जिसकी पहचान नाराहट क्षेत्र के गुरयाना गांव निवासी जयहिंद सिंह (30) के रूप में हुई है। 

जयहिंद के पिता बलबोदे के हवाले से उन्होंने बताया कि उनका बेटा अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बमहौरी कला गांव स्थित अपनी ससुराल में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। शुक्रवार की शाम उसकी पत्नी ने खर्च के लिए उससे सौ रुपये मांगे थे, जो वह नहीं दे पाया। 

सूत्रों ने बताया कि इसी बात को लेकर कई रिश्तेदारों के सामने पति-पत्नी का विवाद हुआ और जयहिंद रात में ही ससुराल से निकल आया। सुबह उसका शव रेल पटरी पर मिला। संभवतः रिश्तेदारों के सामने सौ रुपये न दे पाने की आत्मग्लानि की वजह से उसने आत्महत्या कर ली है।

पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत