1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश : मेरठ के निकट हापुड़ में शादी समारोह में चली गोलियां, 1 की मौत 4 घायल

उत्तर प्रदेश : मेरठ के निकट हापुड़ में शादी समारोह में चली गोलियां, 1 की मौत 4 घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 25, 2019 09:33 am IST,  Updated : Nov 25, 2019 09:33 am IST

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में के मेरठ के निकट हापुड़ में एक शादी समारोह के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई है।

Gun Fire- India TV Hindi
Gun Fire

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में के मेरठ के निकट हापुड़ में एक शादी समारोह के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई है। इस फायरिंग में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं 4 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया हैै। 

पुलिस के मुताबिक मेरठ के हापुड़ में कल रात एक शादी समारोह में अचानक गोलियां चलने से हलचल मच गई। प्रारंभिक जांच में यह आपसी रंजिश का मामला पता चलता है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने किसी आरोपी को हिरासत में नहीं लिया है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत