1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. हापुड़ में मंडी सचिव की दबंगई, सरकारी वाहन से कुचल दी सब्जियां

हापुड़ में मंडी सचिव की दबंगई, सरकारी वाहन से कुचल दी सब्जियां

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 18, 2019 07:15 am IST,  Updated : Nov 18, 2019 07:15 am IST

बिना परमीशन अवैध तरीके से सब्जी बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंडी सचिव सुशील कुमार ने अपना वाहन सब्जियों के ढेर पर चढ़वा दी।

hapur - India TV Hindi
hapur 

यूपी के हापुड़ में सरकारी अधिका‍री की दबंगई देखने को मिली है। यहां सब्‍जी मंडी में बिना परमीशन अवैध तरीके से सब्‍जी बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंडी सचिव सुशील कुमार ने अपना वाहन सब्‍जियों के ढेर पर चढ़वा दी। मंडी सचिव की इस हरकत को लेकर सब्‍जी बेचने वालों में काफी आक्रोश है। अब मंडी सचिव की इस हरकत का वीडियो भी सामने आया है। इससे पता चलता है कि यूपी में सरकारी अफसर कितने बेलगाम है। फिलहाल सरकार की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया या कार्रवाई नहीं की गई है। 

दर असल हापुड़ की सब्‍जी मंडी में कुछ किसान बिना परमिशन के मंडी में सब्जी बेचने पहुंचे थे। ये बात मंडी सचिव सुशील कुमार को इतनी नागवार गुजरी कि वो अपनी गाड़ी लेकर पहुंच गए और किसानों की मेहनत को कुचल डाला। किसान मंडी सचिव को रोकते रहे, लेकिन अफसर के सिर पर इस कदर गुस्सा सवार था कि उन्होंने किसी की एक नहीं सुनी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत