1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: उन्नाव में युवती ने पीछा करने वाले पर एसिड फेंका, घटना से लोग हैरान

UP: उन्नाव में युवती ने पीछा करने वाले पर एसिड फेंका, घटना से लोग हैरान

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 28, 2020 10:25 pm IST,  Updated : Jan 28, 2020 10:25 pm IST

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मंगलवार सुबह एक 20 साल की महिला के एक युवक पर एसिड फेंकने की वजह से वह झुलस गया। महिला ने ऐसा कथित तौर पर उसके द्वारा पीछा किए जाने की वजह से किया।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मंगलवार सुबह एक 20 साल की महिला के एक युवक पर एसिड फेंकने की वजह से वह झुलस गया। महिला ने ऐसा कथित तौर पर उसके द्वारा पीछा किए जाने की वजह से किया। रोहित यादव (24) पर गोडामऊ गांव में एसिड फेंका गया, जिसकी वजह से उसकी गर्दन, पीठ, सीना और बाया कंधा झुलस गया। गोडामऊ गांव मोरावन पुलिस थाने के तहत आता है।

पुलिस उसे इलाके के अस्पताल ले गई, जहां से उसे आगे के इलाज के लिए लखनऊ भेज दिया गया। मोरावन पुलिस थाने के अधिकारी राजेंद्र राजावत ने कहा, "प्रथम दृष्ट्या यह एकतरफा प्रेम का मामला है। महिला संबंध बढ़ाने का संकेत नहीं दे रही थी। व्यक्ति कथित तौर पर उसका पीछा कर रहा था।"

अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति ने अभी तक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। उन्होंने कहा कि अगर व्यक्ति शिकायत दर्ज कराता है तो महिला को गिरफ्तार किया जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित पर एक डेयरी पर हमला किया गया, जहां वह सफाईकर्मी का काम करता है। महिला प्रत्यक्ष तौर पर सुबह से डेयरी में छिपी थी और रोहित के परिसर में घुसते ही उसने एसिड फेंक दिया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत