1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उन्नाव में रेप पीड़ित महिला को ज़िंदा जलाया, जमानत पर थे आरोपी

उन्नाव में रेप पीड़ित महिला को ज़िंदा जलाया, जमानत पर थे आरोपी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 05, 2019 10:44 am IST,  Updated : Dec 05, 2019 12:19 pm IST

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में रेप पीड़ित एक महिला को पेट्रोल डालकर ज़िंदा जला दिया गया और अब गंभीर हालत में अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है।

उन्नाव में रेप पीड़ित महिला को ज़िंदा जलाया, जमानत पर थे आरोपी- India TV Hindi
उन्नाव में रेप पीड़ित महिला को ज़िंदा जलाया, जमानत पर थे आरोपी

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में रेप पीड़ित एक महिला को पेट्रोल डालकर ज़िंदा जला दिया गया और अब गंभीर हालत में अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है। वारदात उन्नाव के हिन्दूनगर गांव की है। पुलिस को आशंका है कि वारदात को अंजाम देने वाले कुछ आरोपी वही हैं जिन्होंने महिला के साथ कुछ महीने पहले रेप किया था। फिलहाल महिला ने 5 लोगों के नाम पुलिस को बताए हैं जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया है।

Related Stories

बताया जा रहा है कि जमानत पर छूट कर आए दो आरोपियों ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर महिला को जिंदा जला दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

कुछ दिन पहले ही युवती के साथ रेप हुआ था। इस मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। आज युवती इसी मामले की पैरवी के लिए रायबरेली जा रही थी। सुबह चार बजे के करीब गांव के बाहर खेत में दोनों आरोपी व उसके तीन साथियों ने उसके ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत