1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उन्नाव: प्रशासन से आश्वासन मिलने के बाद परिवार ने किया रेप पीड़िता का अंतिम संस्कार

उन्नाव: प्रशासन से आश्वासन मिलने के बाद परिवार ने किया रेप पीड़िता का अंतिम संस्कार

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 08, 2019 01:21 pm IST,  Updated : Dec 09, 2019 07:20 am IST

उन्नाव में आग के हवाले की गई बलात्कार पीड़िता के परिवार ने लखनऊ मंडलायुक्त और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की ओर से आश्वासन मिलने के बाद पीड़िता का रविवार को अंतिम संस्कार किया।

Mortal remains of Unnao rape victim being taken for last...- India TV Hindi
Mortal remains of Unnao rape victim being taken for last rites. She passed away during treatment at Delhi's Safdarjung Hospital on December 6. Image Source : ANI

उन्नाव। उन्नाव में आग के हवाले की गई बलात्कार पीड़िता के परिवार ने लखनऊ मंडलायुक्त और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की ओर से आश्वासन मिलने के बाद पीड़िता का रविवार को अंतिम संस्कार किया। इससे पहले पीड़िता के परिजन ने कहा था कि वे पीड़िता का तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे, जब तक उत्तर प्रदेश को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने नहीं आते।

जिला प्रशासन के काफी मनाने के बावजूद पीड़िता के परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी नहीं हुए। इसके बाद लखनऊ के मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम ने परिजन से करीब आधे घंटे की और उन्हें समझाया-बुझाया जिसके बाद पीड़िता के परिवार के लोग अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। बाद में कड़ी सुरक्षा के बीच गांव के बाहर एक खेत में शव को दफना दिया गया।

अंतिम संस्कार में मंत्रियों स्वामी प्रसाद मौर्य और कमल रानी वरुण के अलावा मेश्राम तथा अन्य आला अधिकारी भी शामिल हुए। मेश्राम ने बताया कि परिजनों को 25 लाख रुपए और प्रधानमंत्री आवास के साथ ही सुरक्षा भी उपलब्ध कराई जाएगी। सपा के नेता भी गांव में मौजूद हैं, जो अंतिम संस्कार के बाद उन्नाव जिला मुख्यालय पर आयोजित शोक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत