1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP Election: कल होगा पांचवें चरण का रण, 51 सीटों पर डाले जाएंगे वोट

UP Election: कल होगा पांचवें चरण का रण, 51 सीटों पर डाले जाएंगे वोट

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 26, 2017 07:41 pm IST,  Updated : Feb 26, 2017 07:44 pm IST

लखनऊ: नेपाल से लगे तराई और पूर्वी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों के 51 विधानसभा क्षेत्र कल पांचवें चरण के मतदान के लिए तैयारियां पूरी हो गयी। इस चरण में बलरामपुर, गोण्डा, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, बहराइच,

voters- India TV Hindi
voters

लखनऊ: नेपाल से लगे तराई और पूर्वी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों के 51 विधानसभा क्षेत्र कल पांचवें चरण के मतदान के लिए तैयारियां पूरी हो गयी। इस चरण में बलरामपुर, गोण्डा, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीरनगर, अमेठी और सुल्तानपुर जिले की विधानसभा सीटें शामिल हैं। मतदान कल सुबह सात बजे शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

पांचवें चरण में करीब 83 लाख 80 हजार महिलाओं समेत कुल एक करोड़ 81 लाख 71 हजार 826 मतदाता 12 हजार 555 मतदान केन्द्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। पांचवे चरण में 40 महिलाओं समेत कुल 607 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अमेठी में सबसे अधिक 24 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। सबसे कम छह उम्मीदवार सिद्धार्थनगर की कपिलवस्तु और इटवा सीट पर हैं।

इस चरण में 2351 मतदान केन्द्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने के लिये पर्याप्त संख्या में केन्द्रीय बल तथा पुलिस बल तैनात किया गया है। मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिये 52 सामान्य पर्यवेक्षक, 13 व्यय पर्यवेक्षक तथा छह पुलिस पर्यवेक्षक तैनात किये गये हैं। अंबेडकरनगर के आलापुर में सपा प्रत्याशी चंद्रशेखर कनौजिया के निधन के कारण चुनाव आयोग ने यहां मतदान की तारीख नौ मार्च निर्धारित की है।

वर्ष 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में सपा ने आलापुर जोड़कर कुल 52 सीटों में से 37 सीटें जीती थीं। भाजपा और कांग्रेस को पांच पांच सीटें मिली थीं जबकि बसपा को तीन और पीस पार्टी को दो सीटें हासिल हुई थीं। श्रावस्ती, बलरामपुर, सुल्तानपुर और अंबेडकरनगर में सपा प्रत्याशियों ने हर सीट पर जीत दर्ज की थी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत