1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी ATS को मिली बड़ी सफलता, अवैध रूप से भारत में रोहिंग्याओं को लाने वाले दो गिरफ्तार

यूपी ATS को मिली बड़ी सफलता, अवैध रूप से भारत में रोहिंग्याओं को लाने वाले दो गिरफ्तार

 Reported By: Ruchi Kumar
 Published : Mar 01, 2021 03:16 pm IST,  Updated : Mar 01, 2021 03:16 pm IST

उत्तर प्रदेश में ATS को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूपी ATS ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो भारत में अवैध रूप से रोहिंग्याओं की एंट्री कराता है।

यूपी ATS को मिली बड़ी सफलता, अवैध रूप से भारत में रोहिंग्याओं को लाने वाले दो गिरफ्तार- India TV Hindi
यूपी ATS को मिली बड़ी सफलता, अवैध रूप से भारत में रोहिंग्याओं को लाने वाले दो गिरफ्तार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में ATS को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूपी ATS ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो भारत में अवैध रूप से रोहिंग्याओं की एंट्री कराता है। एटीएस द्वारा दो ऐसे लोगों को गिरप्तार किया गया है, जो यूएन ने रिफ्यूजी दिखाकर रोहिंग्याओं को बांग्लादेश के रास्ते भारत में प्रवेश करवाते हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों लोग भी रोहिंग्या के ही हैं।

एडीजी एलो प्रशांत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दो व्यक्तियों में एक नूर मोहम्मद को अलीगढ़ में रहता है, उसे नोएडा से गिरफ्तार किया गया है, वो मोहम्मद फारुख नाम से रह रहा था। इसके भाई शाहिद को उन्नाव से गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों म्यांमार के मगरू जिले के निवासी है। उन्होंने बताया कि ये गिरोह देश विरोधी गतिविधियों में भी लिप्त है।

पुलिस ने इनके पास से 5 लाख रुपये और भारतीय दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि आगे कि कार्रवाई दोनों से पूछताछ के आधार पर की जाएगी। अभीतक की पूछताछ में फारुख ने बताया कि वो रोहिंग्याओं को बांग्लादेश के रास्ते अवैध रूप से भारत में लाते हैं। 

पूछताछ में पता चला है कि इसका बहनोई हुसैन अहमद परिवार सहित नूह हरियाणा में रहता है। पूछताछ में एक ऐसे व्यक्ति का जिक्र हुआ है जो देश के विभिन प्रदेशों में घूमता है, उसकी गतिविधियां संदिग्ध हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत