1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी एटीएस का मुंबई, अलीगढ़, खलीलाबाद में छापा, रोहिंग्या और टेरर फंडिंग मामले में कार्रवाई

यूपी एटीएस का मुंबई, अलीगढ़, खलीलाबाद में छापा, रोहिंग्या और टेरर फंडिंग मामले में कार्रवाई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 06, 2021 03:01 pm IST,  Updated : Jan 06, 2021 03:01 pm IST

उत्तर प्रदेश आतंक निरोधक दस्ता (एटीएस) रोहिंग्या और टेरर फंडिंग के मामले में आज मुंबई और यूपी के कई शहरों में छापे की कार्रवाई कर रहा है। 

यूपी एटीएस का मुंबई, अलीगढ़, खलीलाबाद में छापा, रोहिंग्या और टेरर फंडिंग मामले में कार्रवाई- India TV Hindi
यूपी एटीएस का मुंबई, अलीगढ़, खलीलाबाद में छापा, रोहिंग्या और टेरर फंडिंग मामले में कार्रवाई (प्रतिकात्मक तस्वीर) Image Source : FILE

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश आतंक निरोधक दस्ता (एटीएस) रोहिंग्या और टेरर फंडिंग के मामले में आज मुंबई और यूपी के कई शहरों में छापे की कार्रवाई कर रहा है।  जानकारी के मुताबिक यूपी के खलीलाबाद और अलीगढ़ में एटीएस का सर्च ऑपरेशन अभी चल रहा है। वहीं एटीएस का एक दस्ता महाराष्ट्र में है जो मुंबई में छापे की कार्रवाई कर रहा है। यूपी एटीएस की ओर से भी छापे की पुष्टि की गई है लेकिन अभी तक कोई ब्यौरा नहीं दिया गया है। एक जानकारी के मुताबिक गोरखपुर में भी एटीएस ने छापे की कार्रवाई की है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत