1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी भाजपा का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मुजफ्फरनगर पहुंचे थे स्वतंत्र देव, हो गया हादसा

यूपी भाजपा का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मुजफ्फरनगर पहुंचे थे स्वतंत्र देव, हो गया हादसा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 12, 2019 05:11 pm IST,  Updated : Aug 12, 2019 05:11 pm IST

यूपी भाजपा अध्यक्ष बनते ही स्वतंत्र देव प्रदेश के कई जिलों का दौरा कर चुके हैं, लेकिन सोमवार को स्वतंत्र देव जब मुजफ्फरनगर पहुंचे तो उनके साथ बड़ा हादसा हो गया।

Swantra Dev Singh- India TV Hindi
यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह Image Source : SOCIAL MEDIA

मुजफ्फरनगर।  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाने वाले स्वतंत्र देव सिंह को हाल ही में उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। यूपी भाजपा अध्यक्ष बनते ही स्वतंत्र देव प्रदेश के कई जिलों का दौरा कर चुके हैं, लेकिन सोमवार को स्वतंत्र देव जब मुजफ्फरनगर पहुंचे तो उनके साथ बड़ा हादसा हो गया।

दरअसल मुजफ्फरनगर पहुंचने के बाद जैसे ही स्वतंत्र देव अपनी गाड़ी से उतर रहे थे तभी लोहे की पत्ती उनके दाएं हाथ की उंगली में घुस गई। जिसके बाद अफरातफरी की स्थिति बन गई। स्वतंत्र देव के स्वागत के लिए खड़े तमाम कार्यकर्ता तुरंत उनको लेकर अस्पताल पहुंचे और उन्हें भर्ती करवाया।    

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत