1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP सरकार के मंत्री सतीश महाना कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

UP सरकार के मंत्री सतीश महाना कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 29, 2020 12:24 pm IST,  Updated : Aug 29, 2020 12:57 pm IST

उत्तर प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने कोरोना के लक्षण दिखने पर कोरोना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

UP सरकार के मंत्री सतीश महाना कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट- India TV Hindi
UP सरकार के मंत्री सतीश महाना कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट Image Source : TWITTER

कानपुर/लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने कोरोना के लक्षण दिखने पर कोरोना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर वह होम आइसोलेशन में चले गए हैं। इसकी जानकारी खुद उन्होंने ट्वीट करके दी।

उन्होंने ट्वीट में लिखा, "कोविड के प्रारम्भिक लक्षण दिखने पर कल मैंने टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर्स की सलाह से मैंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है। मेरा निवेदन है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया अपनी जाँच करवा लें।"

आपको बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण उत्तर प्रदेश सरकार में दो कैबिनेट मंत्रियों चेतन चौहान और कमला रानी का निधन हो चुका है जबकि बृजेश पाठक और सिद्धार्थ नाथ सिंह कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे हैं। अब कोरोना से जंग लड़ने वाले मंत्रियों में सतीश महाना भी शामिल हो गए हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत