1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कोरोना काल में Twitter पर तेजी से बढ़े CM योगी के फॉलोवर्स, 1 करोड़ पर पहुंचा आंकड़ा

कोरोना काल में Twitter पर तेजी से बढ़े CM योगी के फॉलोवर्स, 1 करोड़ पर पहुंचा आंकड़ा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 16, 2020 08:54 am IST,  Updated : Jun 16, 2020 08:54 am IST

ट्विटर पर योगी के फॉलोवर्स की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है। बता दें कि ट्विटर पर योगी के ट्विटर अकाउंट का हैंडल @myogiadityanath है।

Yogi Adityanath Twitter, Yogi Adityanath Twitter Followers, Yogi Adityanath- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोशल मीडिया पर लोकप्रियता कोरोना काल में काफी तेजी से बढ़ी है। Image Source : PTI FILE

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोशल मीडिया पर लोकप्रियता कोरोना काल में काफी तेजी से बढ़ी है। कोरोना वायरस के खतरे से जूझ रहे सूबे में योगी द्वारा किए गए कार्यों को सोशल मीडिया पर काफी लोगों द्वारा सराहा जा रहा है। इसी के साथ ट्विटर पर सीएम योगी के 1 करोड़ फॉलोवर हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्विटर पर योगी के फॉलोवर्स की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है। बता दें कि ट्विटर पर योगी के ट्विटर अकाउंट का हैंडल @myogiadityanath है।

30 मार्च से अब तक बढ़े 25 लाख फॉलोवर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की Twitter पर तेजी से बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 30 मार्च से आज तक उनके करीब 25 लाख फॉलोवर बढ़े हैं। सोमवार को देश की प्रमुख राजनीतिक हस्तियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (5.85 करोड़), अमित शाह (2.88 करोड़), राजनाथ सिंह (1.74 करोड़), राहुल गांधी (1.47 करोड़), अरविंद केजरीवाल (1.94 करोड़) और अखिलेश यादव (1.21 करोड़) ही उनसे आगे हैं। देश के कई लोकप्रिय नेता ट्विटर पर फॉलोवर्स के मामले में योगी आदित्यनाथ से काफी पीछे हैं।

17 सितंबर 2015 को ट्विटर पर आए थे योगी
अपनी विशिष्ट कार्यशैली के चलते लोगों के बीच लोकप्रिय योगी आदित्यनाथ ने 17 सितंबर, 2015 को ट्विटर की वर्चुअल दुनिया में उपस्थिति दर्ज कराई थी। 21 मई, 2016 से वह इस अकाउंट पर नियमित रूप से सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 3 दिन बाद 22 मार्च, 2017 को उनका अकाउंट Twitter से वेरिफाइड हुआ। दूसरे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म फेसबुक पर योगी के करीब 62 लाख 71 हजार से ज्यादा फॉलोवर हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत