1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी में कोरोना वायरस के 172 कोरोना पॉजिटिव में 42 तबलीगी जमात के, देखिए पूरी लिस्ट

यूपी में कोरोना वायरस के 172 कोरोना पॉजिटिव में 42 तबलीगी जमात के, देखिए पूरी लिस्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 03, 2020 01:37 pm IST,  Updated : Apr 03, 2020 01:37 pm IST

दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात की घटना सामने आने के बाद से यूपी अचानक कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से उछाल आया हैं।

Tablighi Zamaat- India TV Hindi
Tablighi Zamaat

प्रदेश में शुक्रवार तक कोरोना वायरस से पॉजिटिव लोगों की कुल संख्या बढ़कर 172 हो गई है। जिसमें से 42 सिर्फ वे लोग हैं तो पिछले महीने तबलीगी जमात में शामिल हुए थे। फिलहाल राज्य सरकार जमात में शामिल होने वाले औश्र सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है। सरकार को शक है कि बड़ी संख्या में छिपे ये सदस्य और भी लोगों में यह घातक वायरस फैला सकते हैं।  

कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव पाए गए 34 सदस्यों को यूपी के विभिन्न जिलों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा प्रदेश सरकार कोरोना संदिग्धों को क्वारेंटीन सेंटर्स में भर्ती कराया है। प्रदेश में कोरोना वायरस के चलते 2 लोगों की मौत भी हो चुकी है। सबसे अधिक मामले दिल्ली से सटे नोएडा से सामने आए हैं। इसके अलावा तबलीगी जमात के कई सदस्यों को गाजियाबाद के अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। 

अन्य राज्यों की बात करें तो राज्यों की बात करें तो भारत में सबसे अधिक महाराष्ट्र में मामले दर्ज किए गए हैं जहां अबतक कुल 335 मामले सामने आए हैं, ज्यादा कोरोना वायरस मामलों में केरल को पीछे छोड़ अब 309 मामलों के साथ तमिलनाडू दूसरे नंबर पर आ गया है। केरल में अबतक कुल 286 मामले सामने आ चुके हैं। इनके अलावा दिल्ली, आंद्र प्रदेश, कर्नाटक में भी कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। 

यूपी में कल जाँच किये गए sample में 34 कोरोना positive का विवरण इस प्रकार है-

जिला अस्पताल कोरोना पॉजिटिव 
LLRH कानपुर में भर्ती 1. 64 वर्षीय पुरुष

2. 57 वर्षीय पुरुष
3. 50 वर्षीय पुरुष
4. 44 वर्षीय पुरुष
5. 53 वर्षीय पुरुष
6. 27 वर्षीय पुरुष

SNMC आगरा में भर्ती  7. 68वर्षीय पुरुष
8. 75 वर्षीय पुरुष
9. 28वर्षीय पुरुष
10. 25वर्षीय पुरुष
11. 41वर्षीय पुरुष
12. 49वर्षीय पुरुष
13. 50वर्षीय महिला
14. 22वर्षीय युवती
बलरामपुर अस्पताल लखनऊ में भर्ती 15. 32 वर्षीय पुरुष
16. 47वर्षीय पुरुष
17. 55वर्षीय पुरुष
18. 18वर्षीय पुरुष
19. 62वर्षीय पुरुष
20. 75वर्षीय पुरुष
21. 47वर्षीय पुरुष
22. 27वर्षीय पुरुष
23. 30वर्षीय पुरुष
24. 48वर्षीय पुरुष
25. 55वर्षीय पुरुष
26. 60वर्षीय पुरुष
GMC आज़मगढ़ में भर्ती 27. 35वर्षीय पुरुष
28. 23वर्षीय पुरुष
29. 24वर्षीय पुरुष
30. 26वर्षीय पुरुष
जिला अस्पताल प्रतापगढ़ में भर्ती 31. 23वर्षीय पुरुष
हरदोई  जिला अस्पताल में भर्ती 32. 30वर्षीय पुरुष
33. 38वर्षीय पुरुष
शाहजहांपुर जिला अस्पताल  में भर्ती 34. 48वर्षीय पुरुष

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत