1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर फैली सनसनी, सड़क किनारे महिला का जला हुआ शव मिला

दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर फैली सनसनी, सड़क किनारे महिला का जला हुआ शव मिला

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 12, 2020 02:59 pm IST,  Updated : Nov 12, 2020 02:59 pm IST

दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को एक अज्ञात महिला का शव मिला, जिसका चेहरा जला हुआ था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Highway- India TV Hindi
Highway Image Source : FILE

मुजफ्फरनगर।  दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को एक अज्ञात महिला का शव मिला, जिसका चेहरा जला हुआ था। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐसा लगता है कि महिला तकरीबन 30 साल की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, शव बुधवार को मंसूरपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत जारोदा गांव के पास मिला।

मोटरसाइकिल एक्सीडेंट में तीन की मौत 

एटा जिले के सिकरौली थाना क्षेत्र के इसौली जलेसर मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारे जाने से तीन युवकों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये । पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम को चिरावलीर गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिलो को टक्कर मार दी इस हादसे में अंकित, विशाल और विमल गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें अस्पताल ले जाते समय इनकी मौत हो गयी । दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है ।

झड़प में महिला सहित पांच लोग घायल

मुजफ्फरनगर जिले में दो समूहों के बीच झड़प के दौरान पथराव में एक महिला सहित कम से कम पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, खतोली शहर के देवीदास इलाके में बुधवार शाम पुरानी दुश्मनी को लेकर दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने बताया कि घायलों की पहचान राजेश, दीपक, विशाल, शेरू और पायल के रूप में हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत