1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP election 2017 : मोदी ने कहा विरोधियों ने मान ली है हार

UP election 2017 : मोदी ने कहा विरोधियों ने मान ली है हार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 27, 2017 01:39 pm IST,  Updated : Feb 27, 2017 02:29 pm IST

मऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां कहा कि सब ने मान लिया है कि यूपी में बीजेपी और उसके सहयोगियों की सरकार बनना तय है। मोदी मऊ में एक चुनावी रैली को संबोधित कर

PM modi- India TV Hindi
PM modi

मऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां कहा कि सब ने मान लिया है कि यूपी में बीजेपी और उसके  सहयोगियों की सरकार बनना तय है। मोदी मऊ में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं।

लाइव अपडेट्स

* नोटबंदी कर ग़रीबों का पैसा ग़रीबों को दिलाया

* सरकार गरीबों के लिए काम करेगी।

* दिल की धमनियों में लगने वाला स्टैंट 45 हज़ार नही 7-8 हजा़र में बेचने का आदेश दिया 

* 800 दवाओं की क़ीमत कम की। 

* अच्छा होता उ प्र के मुख्यमंत्री के दिमाग़ मे विकास जैसी चीज़ होती

* लोकतंत्र को गुंडागर्दी से दबने नही दिया जाएगा

* 11 मार्च को नतीजे आने के बाद हम जेल को जेल बना देंगे। बाहुबलियों को टिकट देना मज़ाक है

* मोदी का मज़ाक करिये लेकिन कम से कम उत्तर प्रदेश को मज़ाक मत बनाइये

* बदनाम हवलदार होता है, पैसा सपा खाती है
* अखिलेश ने कहा था कि गधे वाली बात मज़ाक में कही थी

* बहन यूपी में अकेली नहीं निकल सकतीं
* पुलिस थाने सपा के दफ़्तर बन गए हैं

* 24 घंटे बिजली के लिए केंद्र ने पैसा दिया लेकिन आधा भी ख़र्च नहीं किया

* भारत से सस्ती बिजली नही लेती थी सपा सरकार

* पूर्वी यूपी के विकास के लिए औद्धोगिक विकास ज़रुरी
* चुनाव में ही बिजली देते हैं। 4 तारीख के बाद बिजली काट दी जाएगी

​* यूपी सरकार ने केंद्र के समर्थन मूल्य से किसानों से अनाज नहीं ख़रीदा

* यूपी में सपा सरकार के कारनामे बोल रहे हैं

* यूपी में विरोधियों ने मान ली है हार 

* 2022 तक किसानों की कमाई दो गुनी कर देंगे

​* कांग्रेस, सपा ने यूपी के साथ गुनाह किया है

* हमने गंगा नदी के ऊपर ब्रिज बनाया

​* यूपी में नयी सरकार की पहली मीटिंग में किसानों के कर्ज़ पर फ़ैसला होगा

* 11 मार्च को नतीजे का बाद 13 मार्च को हम विजयी होली मनाएंगे

​* मतदान के लिए लोगों में भारी उत्साह है।
* यूपी की जनता ने बहुत प्यार दिया है।

* बीजेपी क हर चरण में समर्थन मिल रहा है

* तीसरे चरण के बाद बीएसपी सपा की बदली चाल

* हार से डरकर सपा कांग्रेस की गोद में बैठी

​* सपा ने डूबती नाव का सहारा लिया

* सबका साथ, सबका विकास हमारा मंत्र

​* यूपी के भविष्य से न खेले सपा, बीएसपी

​* दिल्ली में बैठे नेताओं को पूर्वी उत्तर प्रदेश की चिंता नही

* कांग्रेस, सपा को लोग सज़ा दें

* यूपी में बीजेपी से बुआ और भतीजे परेशान

​* कोई राज्य कमज़ोर होगा तो भारत माता मज़बूत नही होगी

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत