1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP election 2017: आज थम जाएगा दूसरे चरण का प्रचार

UP election 2017: आज थम जाएगा दूसरे चरण का प्रचार

 Written By: IANS
 Published : Feb 13, 2017 12:00 pm IST,  Updated : Feb 13, 2017 12:00 pm IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का चुनाव प्रचार सोमवार शाम पांच बजे तक थम जाएगा। उप्र के 11 जिलों की 67 सीटों पर बुधवार यानी 15 फरवरी को मतदान होगा। ऐसे

 campaign- India TV Hindi
campaign

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का चुनाव प्रचार सोमवार शाम पांच बजे तक थम जाएगा। उप्र के 11 जिलों की 67 सीटों पर बुधवार यानी 15 फरवरी को मतदान होगा। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार और रैलियों में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को उप्र के लखीमपुर खीरी में जनसभा करेंगे और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी वहीं पर लोगों से वोट की अपील करेंगे।

इधर, उप्र के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मुरादाबाद, लखनऊ और बदायूं में जनसभा को संबोधित करेंगे। मायावती इटावा और उन्नाव में रैली करेंगी।

पश्चिम उत्तर प्रदेश के 11 जिलों सहारनपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, संभल, रामपुर, बरेली, अमरोहा, पीलीभीत, खीरी, शाहजहांपुर और बदायूं की 67 सीटों के लिए 15 फरवरी को मतदान होना है।

उल्लेखनीय है कि दूसरे चरण के तहत सहारनपुर की बेहट, नकुर, सहारनपुर नगर, सहारनपुर, देवबंद, रामपुर मनिहारन, गंगोह तथा बिजनौर जिले की नजीबाबाद, नगीना, बरहापुर, धामपुर, नेहतौर, बिजनौर, चांदपुर, नूरपुर में मतदान होगा।

मुरादाबाद की कांठ, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद ग्रामीण, मुरादाबाद नगर, कुंडरकी, बिलारी और संभल जिले की चंदौसी, असमोली, संभल, गुन्नौर में दूसरे चरण के तहत मतदान संपन्न होगा।

रामपुर की स्वार, चमरउवा, बिलासपुर, रामपुर, मिलक और बरेली जिले की बहेड़ी, मीरगंज, भोजीपुरा, नवाबगंज, फरीदपुर, भिठारी चौनपुर, बरेली, बरेली कैंट, अमरोहा जिले की धनौरा, नौगावां सादत, अमरोहा, हसनपुर में मतदान होगा।

पीलीभीत जिले की पीलीभीत, बरखेड़ा, पूरनपुर, बिसालपुर, खीरी जिले की पलिया, निघासन, गोला गोकर्णनाथ, धौरहरा, लखीमपुर, कास्ता, मोहम्मदी तथा शाहजहांपुर की कटरा, जलालाबाद, तिलहर, पुवायां, शाहजहांपुर, ददरौल विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। 

बदायूं जिले की बिसौली, सहसवां, बिलसी, बदायूं, शेखूपुर, दातागंज में भी दूसरे चरण के तहत मतदान होगा। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत