1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP election 2017: तीसरे चरण के चुनाव प्रचार आज अंतिम दिन

UP election 2017: तीसरे चरण के चुनाव प्रचार आज अंतिम दिन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 17, 2017 11:02 am IST,  Updated : Feb 17, 2017 11:02 am IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे दौर के चुनाव के लिए प्रचार आज शाम ख़त्म हो जाएगा। इस दौर के चुनाव के लिए 19 फरवरी को मतदान होगा। तीसरे चरण में फर्रखाबाद, हरदोई, कन्नौज,

modi, rahul, akhilesh, mayawati- India TV Hindi
modi, rahul, akhilesh, mayawati

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे दौर के चुनाव के लिए प्रचार आज शाम ख़त्म हो जाएगा। इस दौर के चुनाव के लिए 19 फरवरी को मतदान होगा। तीसरे चरण में फर्रखाबाद, हरदोई, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी और सीतापुर ज़िले की 69 सीटों दांव पर हैं।

2012 के चुनाव में समाजवादी पार्टी ने यहां की  69 में से 55 सीटें जीती थीं जबकि बहुडन समाज पार्टी को छह और भारतीय जनता पार्टी को पांच सीटें मिली थीं।  कांग्रेस के खाते में दो सीटें गईं थी और एक सीट निर्दलीय ने जीती थी।

इन नेताओं की क़िस्मत का फ़ैसला होगा

तीसरे चरण में जो प्रमुख उम्मीदवार मैदान में हैं, उनमें जसवन्तनगर सीट से मुलायम के भाई शिवपाल सिंह यादव (जसवन्तनगर), लखनऊ छावनी सीट से मुलायम की बहू अपर्णा और मौजूदा विधायक रीता बहुगुणा जोशी (बीजेपी), मुख्यमंत्री अखिलेश के चचेरे भाई अनुराग यादव, प्रदेश के राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल, बसपा छोड़कर भाजपा में गये बृजेश पाठक (लखनऊ मध्य सीट), कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य पी. एल. पुनिया के बेटे तनुज पुनिया (जैदपुर सीट) शामिल हैं।

इसके अलावा, गृह मंत्री राजनाथ सिंह के सामने भी अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ में बीजेपी को जिताने की बड़ी जिम्मेदारी है। तीसरे चरण में सपा के गढ़ इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, बाराबंकी तथा फर्रखाबाद में चुनाव होगा।

826 उम्मीदवारों की डोर 2 करोड़ 41 लाख मतदाताओं के हाथ

इस चरण में कुल 826 प्रत्याशी मैदान में हैं और करीब दो करोड़ 41 लाख मतदाता कुल 25 हजार 603 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इटावा सीट पर सबसे ज्यादा 21 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि बाराबंकी की हैदरगढ़ सीट पर सबसे कम तीन उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। प्रदेश विधानसभा के बाकी चार चरणों का चुनाव 23 और 27 फरवरी तथा चार और आठ मार्च को होगा। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत